मिलेट मिशन के तहत कोदो, कुटकी और रागी से कुपोषण हो रहा दूर, राहुल गांधी की मिली सराहना

रायपुर। सांसद राहुल गांधी ने आज साईंस कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी के स्टालों के अवलोकन के दौरान कोदो, कुटकी और रागी की प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को बताया कि छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन प्रारंभ किया गया है।

जिसके तहत इन फसलों के उत्पादक किसानों से कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। साथ ही कोदो, कुटकी और रागी की फसल लेने वाले किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत देने का प्रावधान किया गया है।

खरीदी जाने वाली मिलेट का उपयोग कुपोषण दूर करने के लिए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आंगनबाड़ी के पोषण आहार कार्यक्रम में किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मिलेट्स का उत्पादन करने वाले गांवों में छोटी प्रसंस्करण इकाईयां और पैकेजिंग इकाईयां स्थापित की जा रही है।

विशेषज्ञों द्वारा मिलेट उत्पादन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ अच्छे बीज भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद और प्रदेश के मिलेट उत्पादक 14 जिलों के मध्य एमओयू किया गया है। सासंद श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की सराहना की।

See also  डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है सबसे बड़ा जिला अस्पताल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।