कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास की झोपड़ियां भी आग की चपेट में, लोगों को हटाया गया
कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास की झोपड़ियां भी आग की चपेट में, लोगों को हटाया गया

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित फिनाइल कंपनी में देर शाम भीषण आग लग गयी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के आसपास स्थित कुछ झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गई हैं। हालांकि समय रहते यहां रह रहे लोगों को हटा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। फिलहाल आग लगने का कारण पुलिस अज्ञात बता रही है।

देखिये VIDEO :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  हादसा : छठ की ख़ुशी गम में बदली, CRPF हवलदार के घर में लगी आग के चपेट में आई मासूम, हुई मौत