टीआरपी डेस्क। सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आ रहा है, जो लोगों को चौंका देता है। ऐसा ही एक अनोखा वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने गले में मंगलसूत्र की जगह जिंदा मेंढक लटकाए दिखाई दे रही है। एक तरफ महिला बेफिक्री से वीडियो बना रही है, दूसरी ओर उसका “मेंढकसूत्र” लोगों को चौंका रहा है।

वीडियो में क्या है ?

इस वीडियो में एक महिला वीडियो बनाती नज़र आ रही है। सब कुछ तब तक सामान्य लगता है, जब तक वीडियो में लड़की के गले पर लटकता एक जीवित मेंढक नहीं दिखा जाता। वीडियो में मेंढक पेंडेंट की तरह झूल रहा है और बीच-बीच में हल्की-हल्की छलांगें भी लगा रहा है। हैरानी की बात यह है कि महिला इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देती, न डर, न घबराहट। मानो यह कोई आम गहना हो!

वीडियो असली है या AI का कमाल ?

वीडियो देखकर कई यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह वीडियो असली है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कमाल? मेंढक की हरकतें काफी वास्तविक लगती हैं, लेकिन AI की वजह से अब असली और नकली में फर्क कर पाना भी मुश्किल हो गया है।

See also  नहीं बैठ पाएगी विदेशी कंपनियां एयर इंडिया की पायलेट सीट पर

वीडियो में मेंढक की हलचल, महिला की सहजता और कैमरा एंगल को देखकर कुछ विशेषज्ञ इसे संभावित रूप से AI जनरेटेड या एडिटेड वीडियो भी मान रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रील पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @inspire__.up नामक अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे 30 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़

  • “मेंढकसूत्र: प्यार की नई परिभाषा!”
  • “पहले नेकलेस, अब मेंढकलेस।”
  • “पूरा मेंढक समाज डरा हुआ है।”
  • “बेचारा मेंढक, उसकी भी कोई फीलिंग्स हैं!”
  • “नागिन को शिकार, आखिर मिल ही गया।”

कुछ यूजर्स ने चिंता भी जताई है और इसे पशु क्रूरता बताया है, तो वहीं कुछ इसे केवल फनी कंटेंट के तौर पर ले रहे हैं। यह वीडियो भले ही मजाक के तौर पर वायरल हो रहा हो, लेकिन यह सवाल जरूर उठाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग अब किस हद तक जा सकते हैं ? चाहे यह वीडियो असली हो या एआई का जादू, यह जरूर साबित करता है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी संभव है।

See also  पत्नी से परेशान होकर इस शख्स ने थाने में लगा दी आग, कहा- घर पर रहने से अच्छा है जेल चला जाउं