बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
Video

Ajab Gajab News: टेबल पर फन फैलाए बैठा रहा कोबरा, लोगों ने केक काटकर मनाया अनोखा बर्थडे

टेबल पर फन फैलाए बैठा कोबरा और सामने रखा बर्थडे केक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक बेहद जहरीले कोबरा सांप के सामने टेबल पर केक काटकर उसका जन्मदिन मनाते दिखाई दे रहे हैं। यह अनोखी और जोखिम भरी घटना इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया में पड़ताल में पता चला कि यह वायरल वीडियो राजस्थान के जोधपुर जिले के बेलवा (बिलाड़ा) इलाके का है। हालांकि टीआरपी इसकी पुष्टि नहीं करता।

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक बड़े से कोबरा को टेबल के बीचों-बीच रखा गया है। उसके ठीक सामने एक खूबसूरत केक रखा है। आसपास मौजूद लोग पूरे उत्साह के साथ तालियां बजाते हुए उसका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस शोर-शराबे के बीच भी कोबरा अपना फन फैलाकर शांत बैठा हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इसे पसंद किया है।

सोशल मीडिया पर आ रही मजेदार प्रतिक्रियाएं
इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, “नाग भाई को हैप्पी बर्थडे!” वहीं दूसरे यूजर ने चेतावनी भरे लहजे में लिखा, “सब ठीक है, लेकिन इसे अपने हाथों से केक मत खिला देना।” अधिकांश लोग इस बात से चकित हैं कि इतने खतरनाक जीव के साथ लोग इस तरह का जोखिम कैसे उठा सकते हैं।

कोबरा का डंक हो सकता है जानलेवा
वन्यजीव विशेषज्ञों और सर्प विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह का कदम बेहद जानलेवा साबित हो सकता है। कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में गिना जाता है। इसके काटने पर न्यूरोटॉक्सिक जहर शरीर में तेजी से फैलता है। समय पर इलाज और एंटीवेनम न मिलने की स्थिति में महज 30 से 60 मिनट के भीतर इंसान की जान जा सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जंगली जीवों के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल इंसान बल्कि जीव के लिए भी खतरनाक है।

रील्स के चक्कर में सुरक्षा और नियमों की अनदेखी
आजकल सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखते हैं। हालांकि, जहरीले जीवों के साथ इस तरह के वीडियो बनाना वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत भी जांच का विषय बन सकता है। वन विभाग अक्सर चेतावनी देता है कि संरक्षित जीवों को कैद करना या उनके साथ ऐसे जानलेवा स्टंट करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आ सकता है।

लापरवाही से बचें और वन्यजीवों से दूरी बनाएं
इस तरह के वायरल ट्रेंड भले ही देखने में अजीब या मनोरंजक लगें, लेकिन ये बेहद खतरनाक परंपरा को बढ़ावा देते हैं। किसी भी जहरीले या जंगली जीव के साथ नजदीकी बढ़ाना अपनी जान जोखिम में डालने जैसा है। आम जनता से अपील की जाती है कि वे सोशल मीडिया के लिए ऐसे खतरनाक कारनामे करने से बचें और किसी भी सांप के दिखने पर तुरंत वन विभाग या स्नेक सेवर को सूचित करें।