रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए एक चेतावनी जारी की है, जिसके अनुसार अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

क्यों हो रही लगातार बारिश ?

एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है, जो मौसम को प्रभावित कर रहा है। मानसून द्रोणिका अब श्री गंगानगर, श्योपुर, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, पेंड्रा, बालासोर से होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से से गुजरने के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि बढ़ने की प्रबल संभावना है।

राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर और उसके आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा और शहर में एक-दो बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

See also  कोरोना से गर्भवती तहसीलदार की मौत 1 मई को हुई थी कोरोना पॉजिटिव

अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान और चेतावनी

तारीखपूर्वानुमान (संभावित मौसम)चेतावनी (Weather Alert)
28-07-2025प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। (येलो अलर्ट)
29-07-2025प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। (येलो अलर्ट)
30-07-2025प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। (येलो अलर्ट)
31-07-2025प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
01-08-2025प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
02-08-2025प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।कोई चेतावनी नहीं।
03-08-2025प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।कोई चेतावनी नहीं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।