रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के बाद लगातार अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस दौरान प्रदेश की राजधानी रायपुर में 68.01 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई के लिए रायपुर में बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 3 दिन पहले भारी बारिश को लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा और बिलासपुर संभाग के लिए अलर्ट भी जारी किया था। उत्तर छत्तीसगढ़ सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं।

मध्य छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश की राजधानी रायपुर में 68.01 मिमी बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग और रायपुर संभाग में भारी वर्षा होने के साथ ही एक दो स्थानों पर रेड अलर्ट भी जारी किया है।

See also  वैकल्पिक विकास मॉडल के जरिए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार और इंडिया सेंटर फॉउंडेशन के बीच एमओयू

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और द्रोणीका बनी हुई है जो पश्चिम बंगाल के मैदानी भाग और उसके आसपास के क्षेत्र से होते हुए उत्तर गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड तक फैला हुआ है. जो समुद्र तल से 3.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर के बीच स्थित है, जो लो प्रेशर बना रहा है। जिसके असर से लगातार बारिश हो रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।