टीआरपी डेस्क। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अंबिकापुर में रात का तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जशपुर और पेंड्रा में सुबह-शाम लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम 7.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

सर्दी बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को शीतलहर के दौरान केवल आवश्यकता होने पर ही यात्रा करने और बाहर निकलते समय पूरी तरह गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

See also  RBI ने लक्ष्मी विलास बैंक के लिए तय की नगदी निकासी की सीमा, 25 हजार रुपए ही निकाल पाएंगे खातेदार, देखें आदेश

इस साल नवंबर महीने की रिकॉर्ड दिलचस्प रहा है। मौसम विभाग के पुराने आंकड़ों के अनुसार, 2 नवंबर 1935 को अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 22 नवंबर 1883 को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो अब तक नवंबर की सबसे ठंडी रात मानी जाती है।