रायपुर। chhattisgarh weather update: छत्तीसगढ़ में मानसून का सीजन अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज का दिन शुष्क रहने वाला है और पिछले 24 घंटे में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस दौरान राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में आज मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

दो दिन बाद हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

See also  E20 Petrol बंद होगा या फिर लौटेगा E10? BPCL के इस बयान ने साफ कर दिया पूरा मामला

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। शहर का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।