रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। हालांकि मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के कारण मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 में प्रदेश के सभी संभागों के कई स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मेघगर्जना/ आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

इसके अलावा धमतरी, बालोद, राजनादंगावं, महासमुंद , रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में हल्की वर्षा की संभावना है।

राजधानी रायपुर में शाम को बादल छाए रहने और वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

See also  हिट एंड रन केस: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।