Wedding QR Code: शादियों का अंदाज तेजी से बदल रहा है। अब शादियों में सिर्फ सजावट और खान-पान ही नहीं बल्कि एक छोटी सी चीज ने धूम मचा रखी है। अमेरिका से शुरू हुआ यह नया तरीका अब लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। आजकल शादियों के कार्ड पर एक खास कोड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

आज की शादियों में कई कार्यक्रम होते हैं। अलग-अलग जगह, अलग समय और अलग ड्रेस कोड होने से मेहमान अक्सर उलझन में पड़ जाते हैं। ऐसे में शादी के कार्ड पर बना क्यूआर कोड सारी जानकारी एक जगह उपलब्ध करा देता है। इसे मोबाइल से स्कैन करते ही शादी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सामने आ जाती है।

2 साल में तेजी से बढ़ा इस्तेमाल

बता दें कि, दो साल में इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ चुका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में सिर्फ 7 प्रतिशत लोग इसका इस्तेमाल करते थे, जो अब बढ़कर 59 प्रतिशत हो गया है। इस क्यूआर कोड से मेहमानों की कई मुश्किलें आसान हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है और लोग इसे क्यों पसंद कर रहे हैं।

See also  अजब-गजब : शादी के मंडप में जब दूल्हे का चेहरा देखते ही भागी दुल्हन, फिर हुआ ये….!

एक स्कैन से मिलती है सारी जानकारी

निमंत्रण पत्र पर बने इस कोड को मोबाइल फोन के कैमरे से स्कैन करना होता है। इसे स्कैन करते ही शादी से जुड़ी सारी जानकारी फोन की स्क्रीन पर आ जाती है। मेहमानों को अब यह बार-बार पूछने की जरूरत नहीं पड़ती कि किस कार्यक्रम का समय क्या है या कपड़े पहनने का नियम क्या है। गाड़ी कहां पार्क करनी है, बैठने की जगह कहां है और समारोह की सही जगह कौन सी है, यह सब एक स्कैन से पता चल जाता है। इसके अलावा समारोह की तस्वीरें आपस में साझा करने के लिए भी इसका उपयोग किया जा रहा है। इससे कागज की भारी बचत होती है और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचता है।

सुरक्षा के लिहाज से भी है बेहद फायदेमंद

यह नया तरीका सिर्फ सुविधा ही नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए भी बहुत काम आ रहा है। बड़े कार्यक्रमों में बिना अनुमति के किसी को अंदर आने से रोकने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। मेहमान इसे बहुत सुरक्षित और आसान मान रहे हैं।

See also  Narayanpur Police Destroyed IED.- सर्चिंग टीम को मिला था 5 KG IED