कोलकाता/मेदिनीपुर। West Bengal News: पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के घर पर देर रात बम धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है। यह बम धमाका टीएमसी के महासचिव व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मेदिनीपुर में आज होने वाली रैली से पहले हुआ है। अभिषेक बनर्जी शनिवार को मेदिनीपुर के कोंटाई में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

West Bengal News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेदिनीपुर के भूपति नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर रात में विस्फोट हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दो शवों को बरामद किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह धमाका बम बनाने के दौरान हुई।

देसी बम से हुआ धमाका

West Bengal News: शुरुआती जांच में सामने आया है कि टीएमसी नेता के घर पर देशी बम से धमाका हुआ है। इस विस्फोट में टीएमसी कार्यकर्ता के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात की है। उधर, भाजपा ने इस मामले की एनआईए जांच की मांग की है। आरोप है कि टीएमसी बूथ अध्यक्ष के घर पर बम बनाया जा रहा था।

See also  ADR की रिपोर्ट: ममता की TMC खर्च में नंबर वन, जानें 39 पार्टियों का पूरा लेखा-जोखा