सुकमा। नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुकमा जिले से एक नक्सली घटना की खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी बम के ब्लास्ट होने से महिला की मौत हो गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह मामल किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका का है। जानकारी के अनुसार, किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका गांव निवासी महिला कवासी सुक्की रविवार को गाय चराने के लिए निकली थी। महिला गाय चराने के लिए जंगल के पगडंडी मार्ग में चल रही थी। इस दौरान वह नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आई गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आईईडी ब्लास्ट होते से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। यह घटना रविवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। घटना की पुष्टि सुकमा के एएसपी निखिल रखेजा ने की है।

See also  डालटनगंज में भूपेश ने भरी परिवर्तन की हुंकार,कहा. कांग्रेस जो कहती है वो करती है छत्तीसगढ़ आकर देखिए