टीआरपी डेस्क। पेंशनर्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अब जैसे ही कोई पेंशनर 80 वर्ष की आयु पूरी करेगा, उसी महीने से उसे 20% अतिरिक्त पेंशन वृद्धि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। पहले इस सुविधा के लिए 1 महीने इंतजार करना पड़ता था, लेकिन नए निर्णय से पेंशनर्स को तुरंत आर्थिक लाभ मिल सकेगा।

बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए यह बड़ी राहत का फैसला है, क्योंकि उम्र के इस पड़ाव में हर महीने की पेंशन राशि बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस निर्णय से उन्हें आर्थिक मजबूती के साथ मनोबल भी मिलेगा। साथ ही, पेंशनर्स की लंबे समय से लंबित मांग 2% महंगाई राहत पर भी सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई जा रही है। यदि यह लागू होता है तो पेंशनभोगियों को इसका भी फायदा मिलेगा।

इसके अलावा, भविष्य में 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर 5% अतिरिक्त पेंशन वृद्धि का प्रस्ताव भी चर्चा में है। इस पर केंद्र स्तर पर समिति सिफारिश कर चुकी है और निर्णय आने के बाद राज्यों में भी इसे लागू किए जाने की संभावना है।

See also  Dawood Ibrahims Gang : रिंकू सिंह को मिली धमकी, डी-कंपनी ने मांगी 5 करोड़ की फिरौती, दो गिरफ्तार

प्रदेशभर के पेंशनर्स ने इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही बाकी लंबित मांगों पर भी सरकार उचित कदम उठाएगी।