रायपुर। मॉडल आंचल यादव मर्डर मामले की मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है। इसके आरोप में पुलिसने उसके ही सिध्दार्थ यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के जानकार सूत्रों ने बताया कि वह लगातारबहन की अश्लीलता से परेशान हो चुका था। पूछताछ में सिध्दार्थ यादव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
क्या था पूरा मामला:
मंगलवार को गुरूर थाना क्षेत्र के धानापुरी गांव के पास गंगरेल सिंचाई नहर में आँचल यादव का शव रस्सी सेबंधा हुआ मिला था। इसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की सघनता से जांच कर रही थी। वही इस पूरे मामले मेंरायपुर धमतरी और बालोद पुलिस की नींद उड़ चुकी थी, क्योंकि तीन जिलों की पुलिस इस पूरे मामले कीजांच में लगी हुई थी। वहीं कई तरह की बातें जो आंचल यादव को लेकर सामने आई वह सारी बातें अब दरकिनारहोती नजर आ रही हैं। आज देर शाम तक पुलिस मॉडल आँचल यादव मर्डर केस का विस्तृत खुलासा करने वाली है।
पुलिस को पूछताछ में आंचल की कार से लेकर उसके धमतरी के घर से कई अहम सबूत पुलिस को मिले हैं औरये बात से स्पष्ट हो गई है कि आंचल यादव की उसके ही किसी करीबी ने ही उसकी हत्या की है। वहीं मामले मेंशक की सुई उसके भाई पर टिकी हुई है।
घर में ही हत्या होने का अनुमान:
गुरूर थाने की पुलिस लगातार उसके भाई से पूछताछ कर रही है। यह माना जा रहा है कि आंचल यादव केहाईप्रोफाइल लाइफ और आदतों से उसका भाई काफी परेशान था। तो दूसरी तरफ उसके फेसबुक में कईतरह के अश्लील फोटो से भी उसकी आंचल से नहीं बनती थी। सूत्रों की मानें तो आंचल यादव को उसके घरपर ही मारकर धमतरी जगदलपुर हाईवे से लगे बालोदगहन गाँव के पास गंगरेल नाले में फेंके जाने की भीसूचना सूत्रों से मिल रही है। अब पुलिस पूरे मामले पर के तह तक पहुंच चुकी है और जल्दी ही इस मामले
का खुलासा करेगी।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।