रायपुर। पहले चुनावी मौसम आने पर सियासत गांवों -गलियों और चौपालों से चौराहों पर दिखाई देती थी। अब फेसबुक-ट्विटर पर चौपालें लगने लगी, लिहाजा सियासत भी वहीं ज्यादा दिखाई दे रही है। ताजा मामलो ट्विटर पर दिखा जहां पहले से चौकीदार बने डॉ. रमन सिंह ने एक कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छोटा आदमी कह दिया। वीडियो वॉयरल हुआ तो सीएम भूपेश बघेल ने भी अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपना नाम “छोटा आदमी भूपेश बघेल’ कर दिया।


क्या है पूरा मामला:

दरअसल एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बघेल को छोटा आदमी कह दिया था। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर डॉ. रमन का वो वीडियो क्लिप लगाकर लिखा कि- मैं छोटा आदमी हूं। रमन सिंह बड़े आदमी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को लाभ पहुंचाना, आदिवासियों को न्याय दिलाना छोटे मन की छोटी हरकत है, तो मुझे अपना छोटापन मंजूर है। मैं सौ बार छोटा होकर गरीबों, मजदूरों, किसानों और आदिवासियों के पक्ष में खड़ा होकर छोटा होना पसंद करूंगा।

See also  छत्तीसगढ़ में लगातार हाथियों की मौत : अब इस जिले में संदिग्ध हालत में मिला हाथी का शव

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए 
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।