जांजगीर-चांपा। भाजपा का नाटक और जुमलेबाजी नहीं चलेगी। ये बातें बसपा सुप्रीमो मायावती ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की सरकार जल्दी ही सत्ता से चली जाएगी। इसके पीछे कारण ये है कि भाजपा सरकार ने अपने वादे कभी पूरे नहीं किए। मायावती ने आगे कहा कि बसपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान करती है। आज उनकी जयंती है। हमारी कोशिश होगी कि हम बाबा साहब के सपनों को पूरा करें। इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं।

ग्रामीणों आदिवासियों के अधिकारों की करेंगे रक्षा:

मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ग्रामीणों और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करेगी। हम ऐसे दबे और कुचले लोगों को न्याय दिलाएंगे। बस्तर के आदिवासियों की पीड़ा भी हम भलीभांति जानते हैं। इसके लिए भी हम लगातार प्रयास कर रहे हैं।

मंच पर मौजूद रहे अजीत जोगी:

मायावती के मंच पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी मौजूद थे। तो वहीं पंडाल में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मायावती का मंच पर सम्मान किया गया। उनको हाथी की प्रतिकृति भेंट की गई। वे यहां अपने उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने पहुंची हैं।

See also  कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने सड़क पर खोला मोर्चा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए 
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।