कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोढ़ा गांव में शुक्रवार को सुबह बिजली के तार से छू जाने की वजह से तेंदूपत्ते से लदा ट्रक जल कर राख हो गया। ट्रक के चालक अब्दुल खान ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।


क्या है पूरा मामला:


पांडातराई थाने के टीआई ने बताया कि ये ट्रक मध्यप्रदेश के मंडला जिले के अंजनी गांव से लगभग 387 बोरी तेंदूपत्ता लोडकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। इस बीच सोढ़ा गांव के पास बिजली के तार को छू जाने की वजह से तेंदूपत्ते में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण देखते-देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी लपेट में ले लिया। ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक रायपुर का बताया जा रहा है, जिसे अबदुल खान चला रहा थाद्ध ट्रक में लदे तेंदूपत्ते की कीमत 35,16,940 रुपए बताई जा रही है। पुलिस मौके की तफ्तीश करने में लगी है।

See also  नए साल के पहले दिन भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को मिला अवार्ड

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।