रायपुर। प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव 2019 में तीसरे चरण के तहत हुए मतदान की वेबकॉस्टिंगद्वारा लगातार नजर रखी गई। 425 में से 385 संवेदनशील मतदान केन्द्रों की सीधे वेबकॉस्टिंग हुई।शेष 37 मतदान केन्द्रों में सिग्नल नहीं मिलने के कारण उनकी ऑफ लाईन रिकार्डिंग भी की गई।जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग केनिर्देश पर 425 संवेदनशील मतदान केन्द्रों की निगरानी के लिए वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी।इस वेबकॉस्टिंग के व्दारा भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली, सीईओ छत्तीसगढ़ तथा जिला निर्वाचनअधिकारी के कार्यालय में अधिकारियों ने इसका सीधा प्रसारण देखा।वेबकॉस्टिंग के लिए मतदान केन्द्रों में 3 मेगा पिक्सल के वॉल माऊन्टिंग कैमरे लगाए गए थे। इसमेंवाईफाई राऊटर के सिगनल प्रसारण के वेबसाईट को भेजे गए। साथ ही प्रसारण की रिकार्डिंगवेबकैम में लगी 8 जीबी की चिप्स में की गई। इसकी रिकार्डिंग क्लॉऊड में भी की गई। वेबकॉस्टिंग
See also  कोरोना वायरसः बैंकॉक से कोलकाता लौटे दो यात्री संक्रमित, दिल्ली एयरपोर्ट पर भी संदिग्ध की जांच; चीन में एक दिन में 242 मौतें
के माध्यम से मतदान केन्द्रों की लगातार निगरानी की गई। इसमें जिन संवेदनशील मतदान केन्द्रोंके अंदर में ज्यादा भीड़ रही वहां के सेक्टर अधिकारियों को समय समय पर निर्देश दिए गए ताकिमतदान सुगमता से हो। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।