रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की हालत तेजी से सुधर रही है। उनको पीजीआई लखनऊ में ट्रांस्फर कियागया है। जब उनको एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था तो उन्होंने एक विधायक के प्रणाम का जवाब भी हाथहिलाकर दिया। तो वहीं छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे में भी लोग दु:खी हैं। राज्य के लगभग हर बड़े नेताने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। ट्विटर पर उनकी कुशलता की कामना करने वालों मेंपूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, जकांछके संस्थापक अजीत जोगी, जकांछ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, ताम्रध्वज साहू, उमेश पटेल, कांग्रेस नेताटीएस सिंहदेव समेत तमाम नेताओं ने ट्वीट कर अपनी-अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने भी ट्वीट कर अपनी चिंता जाहिर की है।

छत्तीसगढ़ की गंगा-जमुनी सियासत:

छत्तीसगढ़ जहां अपनी व्यवहार कुशलता, अतिथि सत्कार के लिए जाना जाता है। तो वहीं पूरे भारत में अपनी
See also  'नो बॉल' को लेकर आईसीसी ने बनाया नया नियम, महिला टी-20 वर्ल्ड कप में होगा इस्तेमाल
गंगा-जमुनी सियासत के लिए भी जाना जाता है। यहां के राजनेताओं की खासियत ही यही है कि जो राजनेतासदन में अपने विरोधियों पर सवालों की बौछार कर देते हैं, वही अपने प्रबल विरोधी पर भी संकट आने परएक साथ खड़े नजर आते हैं। ऐसा ही नजारा आज उस वक्त देखने को मिला, जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता केहार्ट अटैक की खबर आई। तो एक बारगी सियासी गलियारे में सन्नाटा पसर गया। हर कोई ट्Þिवटर परएक्टिव हो गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व कृषि मंत्रीबृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस नेताओं में टीएस सिंहदेव, तो वहीं जकांछ के संस्थापक अजीत जोगी, जकांछ केप्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के अलावा तमाम नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ट्विटर पर की। तोवहीं राजधानी के मंदिरों में उनकी कुशलता के लिए लोगों ने पूजन-हवन भी कराया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेभी ट्वीट कर अपनी चिंता जाहिर की है। प्रदेश की जनता मंदिरों में लगातार अपने मंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए
See also  छत्तीसगढ़ में मेघ मेहरबान: बिलासपुर-रायपुर समेत कई जिलों में बारिश, अलर्ट जारी
मन्नतें मांगती दिखाई दे रही है। 

तो आइए देखते हैं किसने ट्विटर पर क्या कहा-

  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।