रायपुर। एसीबी टीम ने सोमवार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग केनोडल अधिकारी अविनाश खरे को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नोडल अधिकारी खरे ने एकसोनोग्राफी सेंटर पर सीटी स्कैन मशीन लगवाने के नाम पर एक लाख रुपए बतौर रिश्वत की मांग कीथी। इस मामले में मामले में एसीबी की कार्रवाई जारी है 

रिश्वत न मिलने पर सोनोग्राफी सेंटर में बता दी खामियां :

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर स्थित सिम्स के सामने व पेंड्रा में राहुल जायसवाल का सोनोग्राफीसेंटर है। इसमें वो सीटी स्कैन मशीन लगवाना चाहता था। इसके लिए उसने सीएमएचओ कार्यालय मेंसंपर्क किया। मगर कार्यालय में पदस्थ नोडल अधिकारी अविनाश खरे ने अनुमति देने के बदले एकलाख रुपए की मांग की। इस पर राहुल ने 25 हजार रुपए दिए। शेष 75 हजार रुपए न दे पाने के कारणदोनों सोनोग्राफी सेंटर पर खामियां बताकर नोटिस जारी कर दिया गया। इस पर राहुल जायसवाल रुपए
See also  Karwa Chauth 2025:  सुहागिनों का पवित्र व्रत, जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने की सही विधि
देने को तैयार हो गया, पर सौदा 50 हजार रुपए में तय हुआ। इस बीच राहुल ने 9 अप्रैल को एसीबी मेंशिकायत दर्ज करा दी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने मामले की जांच क। दो राजपत्रित अधिकारियों केसामने नोडल अधिकारी अविनाश को रंगे हाथ 50 हजार रुपए लेते पकड़ लिया गया। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।