आगजनी

कांकेर। यहां नक्सलियों ने निर्माण स्थल पर खड़ी अनेक गाड़ियों में आग लगा दी। इससे काफी नुकसान हुआ है।

अन्तागढ़ ब्लॉक के चारगांव में नक्‍सलियों ने बीती रात 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। यहां चार पहिया वाहन समेत 2 हाईवा ट्रकों को आग लगाने की जानकारी सामने आ रही है। इस आगजनी के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची हुई है। वहीं इस घटना की पुष्टि कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने की है।

उधर नक्सलियों ने नारायणपुर के ओरछा मार्ग पर झोरीगांव के पास ब्लोयिंग मशीन और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। जानकारी मिली है कि यहां BSNL के फेस 2 का कार्य किया जा रहा था, जिसके तहत नारायणपुर से ओरछा मार्ग को फायबर केबल के द्वारा जोड़ा जा रहा है। एक जानकारी यह भी सामने आ रही है कि बीजापुर में जवानों ने माओवादियों के नापाक मंसूबे पर पानी फेरते हुए 2 किग्रा के आईईडी को बरामद किया है।

See also  कुड़मी रेल रोको आंदोलन का पड़ा असर : ये ट्रेनें रद्द की रेलवे प्रबंधन ने

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर