रायपुर। सरकारी नियुक्तियों पर रोक के भाजपा के झूठे प्रचार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेशकांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सरकारी नियुक्तियों परकोई रोक नहीं लगाई गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद लगातार नौजवानों के लिये सरकारीनौकरियां और रोजगार के अवसर सुलभ कराये जा रहे है।  15 वर्ष बाद 15000 शिक्षकों के पद विज्ञापितहुये है और सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा रही है। 800 स्टाफ  नर्स के रिक्त पदोंपर नियुक्तियां की जा रही है। बेहतर वित्तीय अनुशासन लागू करने और बिना समुचित वित्तीय स्वीकृति के मनमानी नियुक्तियां पर रोकलगाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्षशैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि जनसंपर्क विभाग में हुआ बड़ा घोटाला रमन सरकार में आर्थिक गड़बड़ियोंऔर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का जीता-जागता सबूत है। 160 करोड़ का जनसंपर्क विभाग का बजट
See also  कांग्रेस को बड़ा झटका, उत्तराखंड के दो वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
था और 400 करोड़ से अधिक की राशि पूर्व भाजपा सरकार ने खर्च कर दी। स्वयं मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री औरजनसंपर्क मंत्री दोनों थे, इसके बावजूद इतनी बढ़ी गड़बड़ी करने वाली भाजपा बड़े बोल न बोले और सच्चाईको स्वीकार करें। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पिछली सरकार केआदेश को फिर से नये वित्तीय वर्ष के लिये जारी करने पर भाजपा दुर्भावनावश झूठा प्रचार कर रही है। पिछलीरमन सिंह सरकार ने जो निर्णय लिया थाए उसे मात्र ही जारी रखने के परिपत्र पर भाजपा झूठ फैलाने में लगी है।वित्त विभाग की अनुमति से नियुक्तियां हो यह स्थापित और मान्य परंपरा है और इसमें कुछ भी नया नहीं है।भाजपा के झूठ और असत्य आधारित राजनीति पर तगड़ा प्रहार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचारविभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा की भ्रम फैलाने की कोशिशों का छत्तीसगढ़ के
See also  धान खरीदी केन्द्र में किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता
लोग करारा जवाब देंगे। राज्य शासन के वित्त निर्देश 09-2019 में संदर्भित 2014- 2015, 2016-2017 और2018 के उल्लेखित ज्ञापत्रों से यह स्पष्ट है कि यह निर्देश रमन सिंह सरकार के समय से ही प्रभावशील है औरइसे राज्य की वित्तीय स्थिति या नौजवानों की नौकरियों से जोड़कर भाजपा निचले स्तर की और भ्रम फैलाने कीराजनीति कर रही है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।