कार्डिफ। न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में शनिवार को श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड कप के 44 साल के इतिहास में पहली बार 10 विकेट से हारी है।

कार्डिफ के सोफिया गार्डंस पर खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 29.2 ओवर में 136 रन पर आलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड ने 16.1 ओवर में बिना विकेट खोए 137 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैट हेनरी मैन आॅफ द मैच चुने गए। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 73 और कॉलिन मुनरो 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुप्टिल ने 39 और मुनरो ने 41 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। श्रीलंका के लिए लसिथ मलिंगा सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 5 ओवर में 46 रन दिए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  IPL 2026 SRH Vs DC LIVE: हैदराबाद ने दिल्ली को दिया 243 का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने 68 बॉल पर बनाए 135 रन

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।