बेमेतरा। जिले के साजा थाना क्षेत्र के भेंडरवानी गांव में आज भीषण आग से 5 घर जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों की लगातार सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। गर्मी और तेज हवा के चलते आग विकराल रूप धारण करती जा रही है।

ग्रामीण अपने संसाधनों के बल पर आग बु­ााने की कोशिश करते दिखाई दिए। हालांकि उससे कोई भी लाभ नहीं हुआ और आग ने देखते ही देखते 5 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

भीषण गर्मी और तेज हवा ने आग को इतनी तेजी से फैलाया कि कोई कुछ कर पाता इससे पहले ही एक-एक कर पांच घर जलकर राख हो गए। पूरे दिन गांव में शोर-शराबा व्याप्त रहा।

एक ओर आग से बचाने को लेकर ग्रामीणों की गुहार, तो दूसरी ओर जिनके आशियाने जले उनके रोने की आवाजें आती रहीं। इन सब के बीच जो सबसे अच्छी बात रही वो ये कि इसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि या जीव हानि की खबर नहीं है।

See also  Raipur City News: न्यू ईयर पार्टी पर एस‌एसपी की दो टूक ताकीद, हर हाल में 12.30 बजे खत्म करने होंगे कार्यक्रम, बैठक में होटल, रेस्टोरेंट, ढ़ाबा, फार्म हाउस और बार संचालकों को निर्देश

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।