नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव हाल ही में हुए, इनमें भाजपा ने 303 सीटें जीतीं। इसके लिए पार्टी ने 27 हजार करोड़ रुपए खर्च किए। इस चुनाव में कुल 60 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए।

तो भाजपा कुल चुनावी खर्च का 45 फीसदी खर्च अकेले करके देश की सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बन गई है। यही कारण है कि इसको दुनिया का अब तक का सबसे महंगा चुनाव बताया जा रहा है।

 

जानिए कैसे भाजपा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड :

1980 से असतित्व में आई बीजेपी पहली बार 1984 में लोकसभा चुनाव लड़ी थी। उस चुनाव में पार्टी को केवल दो सीटें मिली थी लेकिन, समय के साथ-साथ पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होता गया और 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 542 में से अकेले 303 सीटों पर जीत हासिल की।

इस चुनाव में जहां बीजेपी ने सीटों के रिकॉर्ड तोड़े, वहीं खर्च के मामले में भी पार्टी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ( सीएमएस) के मुताबिक, 2019 लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे महंगा चुनाव रहा। इस चुनाव में कुल 60 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जिसमें बीजेपी ने 27 हजार रुपए अकेले खर्च कर डाले। ये सभी पैसे अलग-अलग मदों में खर्च किए गए हैं।

See also  महाराष्ट्र और हरियाणा में कम वोटिंग से भाजपा और कांग्रेस का समीकरण बिगड़ा-24 अक्टूबर चौकाने वाले आ सकते है परिणाम

लोकसभा चुनावों में कब कितना आया खर्च :

लोकसभा चुनाव (साल) खर्च :

1952 ———— 10.45 करोड़ रुपए
1957 ——- 5.9 करोड़ रुपए
1962 ——- 7.32 करोड़ रुपए
1967 ——- 10.79 करोड़ रुपए
1971 ——- 11.6 करोड़ रुपए
1977 ——- 23.03 करोड़ रुपए
1980 ——- 54.77 करोड़ रुपए
1984 ——- 81.51 करोड़ रुपए
1989 ——- 154.22 करोड़ रुपए
1991 ——- 359.1 करोड़ रुपए
1996 —— 597.34 करोड़ रुपए
1999 ——- 947.68 करोड़ रुपए
2004 ——- 1016.08 करोड़ रुपए
2009 ——- 1114.38 करोड़ रुपए
2014 ——- 3870.34 करोड़ रुपए

Source of expenditure is All India Radio.

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।