रायपुर। शहर के रेलवे स्टेशन पर 4 एस्कलेटर लगाए जाएंगे। बुधवार को ये जानकारी सांसद सुनील सोनी ने डीआरएम आॅफिस के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम कार्यालय का निरीक्षण किया।

सांसद सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेल के विकास को लेकर सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत रेलवे अस्पताल में गरीब लोगों को भी इलाज कि सुविधा मिलेगी। एम्स को सरोना स्टेशन से जोड़ने के लिए अग्रिम कार्यवाही भी की जा रही है।

इससे पहले सांसद सुनील सोनी ने मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर एवं रायपुर मंडल के अधिकारियों से विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सांसद ने रायपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक शिव शंकर लकड़ा, अपर मंडल रेल प्रबंधक अमिताव चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजिनियर (समन्वय) आशीष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक तन्मय मुखोपाध्याय मौजूद थे।

See also  परिवहन विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी IAS एस प्रकाश को, आदेश जारी

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।