धमतरी। जिले के बोरई थाना क्षेत्र के कट्टी गांव के जंगलों में मंगलवार को सुबह हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर हो गई। उसकी शिनाख्त सीतानदी दलम कमांडर सीमा मंडावी के रुप में हुई।

ये जानकारी एएसपी केपी चंदेल ने दी। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में 12 नक्सली घायल होने का भी अनुमान है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों को सर्चिंग तेज कर दी गई है।

कैसे हुई मुठभेड़:

धमतरी के एएसपी केपी चंदेल ने बताया कि सुबह ही उस इलाके में 18 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस पार्टी रवाना हुई। कट्टी के जंगलों में जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम पहुंची वहीं इनका सामना नक्सलियों से हो गया।

नक्सलियों ने पुलिस बल को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और गोलीबारी शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में नक्सलियों के पांव उखड़ गए और वे जंगलों की ओट लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। इस दौरान एक महिला नक्सली का शव, एक इंसास रायफल, कुछ गोली -बारूद बरामद किया गया।

See also  BIG BREAKING : कल राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, इतने मंत्री ले सकते है शपथ…

कांकेर के बाद दूसरा मौका:

कांकेर में दो नक्सलियों को मार गिराने के बाद, आज फिर धमतरी में सुरक्षाबलों के जांबाजों ने महिला नक्सली को मार गिराया। इसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। लगातार बड़े नक्सलियों के आत्मसमर्पण से उनका तनाव बढ़ता जा रहा है। सरकार की पुनर्वास नीति का फायदा सुरक्षाबलों को मिल रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।