– अवधेश शर्मा

जगदलपुर। शहर के इंदिरा स्टेडियम में आज योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें शासन-प्रशासन के तमाम लोगों ने हिस्सा लिया । इसमें बस्तर विधायक रेखचंद जैन भी शामिल हुए और यहां इंदिरा स्टेडियम के हाल में 500 से ज्यादा लोगों ने एक साथ योग किया । इस मौके पर विधायक रेखचंद जैन ने कहा योग करने से चित्र को शांति मिलती है और मनुष्य स्वस्थ रहता है।

यहां पर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक निगम के कमिश्नर समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद थे ।सभी ने एक साथ योग किया और आज पूरी दुनिया के 200 देशों में एक साथ योग दिवस मनाया जा रहा है ।रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 35000 लोगों ने आज सुबह योग किया ।इसको लेकर के पूरे विश्व में उत्साह का माहौल है। तो वही बस्तर में तमाम पार्टियों के नेताओं ने एकजुट होकर आज योग किया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Chitrakote by-election: कांग्रेस से राजमन बेंजाम मैदान में... भाजपा किस चेहरे पर खेलेगी दांव?

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।