रांची। सोमवार की देर रात अंबिकापुर से झारखंड के गढ़वा जा रही एक बस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत और 39 घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये बस सोमवार देर रात गढ़वा से 14 किमी दूर अनराज नावाडीह घाटी के पास अनियंत्रित हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है।

पेड़ में अटक कर रुकी बस:

पुलिस ने के्रन की मदद से लोगों को निकाला गया। एक यात्री ने बताया कि खाई में गिरने के बाद बस एक पेड़ पर अटक गई थी। इससे नुकसान कम हुआ। बस में करीब 60 लोग सवार थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। बस में ज्यादातर यात्री पलामू (झारखंड), औरंगाबाद (बिहार) और अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं।

हजारीबाग बस हादसे में गई थी 11 लोगों की जान:

हाल ही में 10 जून को झारखंड के हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में भी एक बस हादसा हुआ था। बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई थी। हादसे में बस सवार 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 22 लोग जख्मी हुए थे।

See also  ...चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, महिला ने थाम ली थी स्‍टेयरिंग, बचा नहीं पाई

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।