रायपुर। मंतूराम पवार के वॉयस सैंपल देने से मना करने के बाद, आज छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की भी एसआईटी के सामने पेशी थी। वे नियत समय पर गंज थाना पहुंचे भी, मगर वॉयस सैंपल देने से इंकार कर दिया। उल्टे उन्होंने एसआईटी को स्टुपिड इंवेस्टिगेटिंग एजेंसी करार दिया। गंज थाने के बाहर संवाददाताओं की भारी भीड़ से अमित जोगी ने कहा कि उनका वॉयस सैंपल किस नियम के तहत लिया जा रहा है? किस न्यायालय ने आदेश दिया है? इसके बाद उन्होंने एसआईटी के दफ्तर में जाने से इंकार कर दिया। इस मौके पर बड़ी तादाद में जकांछ जे के समर्थक और मीडिया पर्सन मौजूद थे।
मंतूराम पवार जैसा ही रहा जवाब:
सोमवार को मंतूराम पवार की भी पेशी थी। उन्होंने भी यही जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि मामला न्यायालय में विचारधीन है। ऐसे में उन्होंने एसआईटी के अफसरों से सवाल किया कि क्या आपने अदालत से इसकी परमिशन ली है? अगर हां तो वो परमिशन दिखाइए। इस पर अधिकारियों ने इंकार कर दिया था। उसके बाद मंतूराम ने वायस सैंपल देने से मना कर दिया था।

See also  जल स्रोत के बिना ही 653 गांव में बिछा दी पाइप लाइन और बना दी टंकी..! विधायक चंद्राकर के सवाल पर घिरे मंत्री साव

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें

एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें