चेन्नई। आज सुबह 8:40 बजे कोयंबटूर के सुलूर वायुसेना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तेजस फाइटर जेट(Fighter jet Tejas) के Fuel Tank का हिस्सा खेत में जा गिरा। खैरियत इतनी रही कि विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ और वह सुरक्षित लैंड कर गया। मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में बनाए जा रहे इस विमान को फरवरी में ही भारतीय वायुसेना ने रिलीज टु सर्विस सर्टिफिकेट दिया है। वैसे भी ये विमान बनने में काफी ज्यादा समय लग चुका है। इसके बाद भी ऐसी गलतियां सामने आना देश की जनता की चिंताओं को बढ़ाता है।
अंबाला में भी जैगुआर ने गिराया था फ्युअल टैंक:
ऐसा ही एक हादसा 27 जून को हरियाणा के अंबाला एयरबेस के पास देखने को मिला। जब एक जैगुआर विमान उड़ान भरते ही बर्डहिट का शिकार हो गया। विमान के एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद पॉयलट ने चालाकी दिखाई और फ्युअल टैंक और डमी बम दोनों को ड्राप कर दिया। इसके बाद वह विमान भी सकुशल लैंड कर गया। उसके छठें दिन ही ये दूसरा मामला भी सामने आ गया।

See also  470 नहीं बल्कि 840 विमान खरीदेगा Air India, संचालित करने के लिए 6,500 से ज्यादा पायलटों की होगी जरूरत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें