रायपुर। शहर के पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रमेश बैस (ramesh bais)को त्रिपुरा का राज्यपाल(governer of tripura) बनाया गया है। वे रायपुर के सबसे ज्यादा लंबे अरसे तक रहने वाले सांसद(member of parliament) रहे। इस बार लोकसभा चुनावों में उनको टिकट नहीं दिया गया था। इसको लेकर कयास लगाया जा रहा था कि उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उसी के मद्देनजर उनको त्रिपुरा का राज्यपाल (governer of tripura )बनाया गया।
अच्छे मूर्तिकार भी हैं रमेश बैस:
सियासत के बड़े खिलाड़ी रमेश बैस एक बेहतरीन मूर्तिकार भी हैं। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं। इन्होंने बहुत सारी मूर्तियां भी बनाई हैं। वैसे भी उनका छत्तीसगढ़ में एक बहुत बड़ा जनाधार है। उनके चाहने वालों की तादाद भी काफी ज्यादा है। रमेश बैस हमेशा रायपुर के लोगों के साथ हमेशा रचे बसे रहे। अब उनको त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। ऐसे में रायपुर में उनके चाहने वालों में खुशी का माहौल है। उनको बधाइयां देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया है।

See also  CG News: सरपंच रहे 2 नेताओं की हत्या, नक्सलियों ने की कायराना हरकत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें