रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: मंगला गौरी व्रत।

आज का राशिफल

मेष राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। यद्यपि कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे।

वृष राशि

अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

See also  राज्यसभा में हंगामे को लेकर रायपुर सांसद का कांग्रेस पर आरोप, महिला सांसदों ने पकड़ा मार्शल का कॉलर

कर्क राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि

क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका भी है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्य फलीभूत होंगे, लेकिन किसी रिश्तेदार या मित्र से तनाव मिल सकता है।

तुला राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक राशि

किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन और सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

See also  Horoscope 27 August 2024 : इन राशि वालों को करियर तौर पर लेने पड़ सकते हैं कुछ बड़े डीसीजन, पढ़ें अपना राशिफल

कुंभ राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। घर के मुखिया का सहयोग रहेगा।

मीन राशि

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।