रायपुर। राजधानी में कहीं स्पा सेंटर (Spa Center) तो किसी हाई प्रोफ़ाइल कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex racket) ने पुलिस (police) के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। शहर में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। सेक्स रैकेट च (Sex racket) लाने वाले शख्श बड़े ही शातिर तरीके से पूरा नेटवर्क ऑपरेट करते हैं। सोशल मीडिया (social media) में कॉल गर्ल की फोटोस भेजकर दलाल जगह और सौदा फिक्स करते हैं। लेकिन अब सेक्स रैकेट चलाने वालों की खैर नहीं है।

शहर में सेक्स रैकेट (Sex racket) चलाने वाले गिरोहों को पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल (CSP Krishna Kumar Patel) ने सख्त चेतावनी देते हुए सेक्स रैकेट (Sex racket) का धंधा बंद करने की नसीहत दी है। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि देह व्यापार का धंधा कानूनन अपराध है। सेक्स रैकेट (Sex racket) चलाना मतलब कानून के नियमों की अनदेखी करना है। कहीं भी या किसी भी स्थान में देह व्यापार की शिकायत पाए जानें में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों पर शख्त कार्यवाही की जाएगी।

See also  अशोका बिरयानी के एमडी सहित 4 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर, मृतकों के परिजनों काे 15-15 लाख का मिला मुआवजा

उन्होंने कहा कि समय-समय पर शहर (city) के संदिग्ध इलाकों की जांच कर पड़ताल की जाती है। साथ ही लोगों की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेकर उचित कार्यवाही भी पुलिस टीम के द्वारा किया जाता है।

बता दें कि रायपुर के हाई प्रोफाइल कॉलोनी और स्पा सेंटरों (Spa centers) में दबिश देकर पुलिस ने कई सेक्स रैकेट (Sex racket) गिरोह का भंडाफोड़ किया है। हाल ही में दो दिन पहले शहर के हाई प्रोफाइल कॉलोनी हिमालयन हाइट्स में पुलिस ने दबिश देकर एक महिला दलाल और एक युवती को गिरफ्तार किया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।