रायपुर। चांद के दक्षिणी ध्रुव (Moon’s south pole) पर विक्रम लैंडर (Vikram Lander ) की कै्रश लैंडिंग से इसरो (ISRO) अभी निराश नहीं हुआ है। ये बात अलग है कि विक्रम लैंडर (Vikram Lander)अपने तय स्थान से करीब 500 मीटर दूर चांद की जमीन पर गिरा पड़ा है लेकिन अगर उससे संपर्क स्थापित हो जाए तो वह वापस अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है। सोमवार को ये जानकारी इसरो के विश्वस्त सूत्रों ने दी। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) में वह टेक्नोलॉजी है कि वह गिरने के बाद भी खुद को खड़ा कर सकता है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसके कम्युनिकेशन सिस्टम से संपर्क हो जाए और उसे कमांड( command) रिसीव हो सके।

दब गया होगा एंटीना:

वैज्ञानिकों का कहना है कि विक्रम लैंडर(Vikram Lander) में आनबोर्ड कम्प्यूटर है। यह खुद ही कई काम कर सकता है। विक्रम लैंडर (Vikram Lander) के गिरने से वह एंटीना दब गया है जिसके जरिए कम्युनिकेशन सिस्टम को कमांड भेजा जा सकता था। अभी इसरो वैज्ञानिक यह प्रयास कर रहे हैं कि किसी तरह उस एंटीना के जरिए विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को वापस अपने पैरों पर खड़ा होने का कमांड दिया जा सके। अब आप सोच रहे होंगे कि गिरा हुआ विक्रम लैंडर (Vikram Lander) खुद-ब-खुद अपने पैरों पर कैसे खड़ा होगा। क्या कोई उसे वहां उठाएगा।

See also  ससुराल भेजने की जिद ने ले ली बेटी की जान! सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या सामाजिक डर के कारण उसे भेड़ियों को सौंप दिया?

कैसे अपने पैरों पर खड़ा होगा विक्रम लैंडर :

इसरो के सूत्रों ने बताया कि विक्रम लैंडर के नीचे की तरफ पांच थ्रस्टर्स लगे हैं, जिसके जरिए इसे चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी। इसके अलावा, विक्रम लैंडर के चारों तरफ भी थ्रस्टर्स लगे हैं, जो अंतरिक्ष में यात्रा के दौरान उसकी दिशा तय करने के लिए आॅन किए जाते थे। ये थ्रस्टर्स अब भी सुरक्षित हैं। लैंडर के जिस हिस्से में कम्युनिकेशन एंटीना दबा है, उसी हिस्से में भी थ्रस्टर्स हैं। अगर पृथ्वी पर स्थित ग्राउंड स्टेशन से भेजे गए कमांड को सीधे या आॅर्बिटर के जरिए दबे हुए एंटीना ने रिसीव कर लिया तो उसके थ्रस्टर्स को आॅन किया जा सकता है। थ्रस्टर्स आॅन होने पर विक्रम एक तरफ से वापस उठकर अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इस मिशन से जुड़े वे सारे प्रयोग हो पाएंगे जो पहले से इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 को लेकर तय किए थे।

See also  बड़ी खबर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

11 दिन बचे हैं विक्रम को वापस अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए :

इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा कि इसरो की टीम लैंडर विक्रम से कम्युनिकेशन स्थापित करने की लगातार कोशिश कर रही है और जल्द ही संपर्क स्थापित हो जाएगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक उनके पास विक्रम से संपर्क साधने के लिए 10 दिन हैं। एक अनुमान के मुताबिक इसरो के पास विक्रम से संपर्क साधने के लिए 10 दिन हैं। क्योंकि अभी लूनर डे चल रहा है। एक लूनर डे धरती के 14 दिनों के बराबर होता है। इसमें से 4 दिन बीत चुके हैं। यानी अगले 10 दिनों तक चांद पर दिन रहेगा। उसके बाद चांद पर रात हो जाएगी, जो पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होती है। रात में उससे संपर्क करने में दिक्कत होगी। फिर इसरो वैज्ञानिकों को इंतजार करना पड़ेगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

See also  अमेरिकी मंदी और विदेशी पूंजी निकासी के बीच भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, जानें कितने अंक पर लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी