मुंगेली। यहां के सुरीघाट (Surighat)  में फंसे कुछ लोगों को बचाने गए पूर्व विधायक चुरावन मंगेश्कर (Former MLA Churavan Mangeshkar)  खुद ही बाढ़ के चक्कर में ऐसा फंसे कि राहत और बचाव टीम (Relief and rescue team) को उन्हें ही निकालना पड़ा। मंगलवार को ये जानकारी खुद पूर्व विधायक चुरावन मंगेश्कर ने दी। उन्होंने बताया कि सुरीघाट (Surighat) में कुछ लोगों के फंसने की सूचना आई थी। लिहाजा वे तत्काल मौके पर पहुंच गए। उधर तेजी से बढ़ते पानी ने पूर्व विधायक को घेर लिया। ऐसे में जब लगा कि अब वे उस पार नहीं जा पाएंगे तो उन्होंने राहत और बचाव टीम (Relief and rescue team) से उनको सुरक्षित निकालने की बात कही। खुद को पानी से घिरता देखकर पूर्व विधायक को भी घबराहट होने लगी। उधर बाढ़ का पानी तेजी से उनकी ओर बढ़ता जा रहा था। ऐसे में बिना समय गंवाए उन्होंने इसकी सूचना राहत और बचाव दल को दी।

See also  छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने महेंद्र छाबड़ा, हफ़ीज कुरैशी, अनिल जैन सदस्य मनोनित

प्रशासन की भी हलक में अटकी सांस:

जैसे ही प्रशासन के आला अधिकारियों को पता चला कि वहां बाढ़ के पानी में पूर्व विधायक चुरावन मंगेश्कर (Former MLA Churavan Mangeshkar) फंसे हैं। अधिकारियों की सांस तो लगा हलक में ही अटकी रह जाएगी। आनन-फानन में राहत और बचाव दल (Relief and rescue team) के सदस्य मौके पर जा पहुंचे। उन लोगों की मेहनत रंग लाई और पूर्व विधायक डूबने से बच गए। ऐसे में पूर्व विधायक ने राहत और बचाव दल का शुक्रिया अता किया है। इसके साथ ही साथ ये भी कहा कि अगर वे अधिकारियों की बात मान लेते तो शायद ये नौबत नहीं आती।

जान बची तो लाखों पाए: चुरावन

राहत और बचाव टीम की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकले पूर्व विधायक चुरावन मंगेश्कर (Former MLA Churavan Mangeshkar)  ने राहत की सांस ली। बोले जान बची तो लाखों पाए।
रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने अपने परिश्रम के दम पर पूर्व विधायक की जान बचा ली, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। अब पूर्व विधायक लोगों को बाढ़ के पानी से सावधान रहने की नसीहत दे रहे हैं।

See also  पुलिस काटती है चालान, कार्ड बनवा दें श्रीमान : कांग्रेस कार्यकर्ता
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।