रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

  • दिन: रविवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।
  • आज का दिशाशूल: पश्चिम।
  • आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।
  • आज का पर्व एवं त्योहार: जीवित्पुत्रिका व्रत। अष्टमी श्राद्ध।

आज का राशिफल

मेष राशि

झगड़ा-विवाद से बचें। यात्रा देशाटन में मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा करें। चोरी या धन हानि की आशंका है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष राशि

शोध, शिक्षा, प्रतियोगिता आदि के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास सफल होगा। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

मिथुन राशि

गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

See also  बड़ी खबर: 'चीन के खिलाफ युद्ध हुआ तो इंडियन आर्मी के साथ​ मिलकर लड़ेंगे पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान के लोग'

कर्क राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

सिंह राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोई ऐसा कार्य होगा, जिससे आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला राशि

शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अतिथि का आगमन होगा।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। कुछ आर्थिक और कुछ पारिवारिक तनाव भी रहेगा, लेकिन बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि

उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। फिर भी मन एक अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

See also  कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए होने वाली कार्य समिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे गांधी परिवार

मकर राशि

किसी रिश्तेदार या पड़ोसी के व्यवहार से व्यथित हो सकते हैं, जबकि व्यावसायिक दृष्टि से व्यस्तता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

कुंभ राशि

संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण क्लेश मिल सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। अतिथि का आगमन होगा।

मीन राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुखद यात्रा पर जाने की संभावना है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।