अंबिकापुर। कचरा (Garbage) लाओ और भरपेट भोजन खाओ। सुनने और पढ़ने में भले ही यह बात अजीब जरूर

लग सकती है, लेकिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अंबिकापुर शहर के गार्बेज (Garbage Cafe) कैफे में इसकी

शुरुआत हो गई है। यह अपने आप में देश का पहला ऐसा कैफे है, जो प्लास्टिक कचरे के बदले में लोगों को नाश्ता

और खाना मुहैया कराएगा। नगर निगम की शहर को प्लास्टिक (Plastic) मुक्त बनाने की यह पहल है। सफाई के

मामले में इंदौर के बाद दूसरे नंबर पर अंबिकापुर का नाम आता है।

प्लास्टिक वेस्ट लेकर उद्घाटन में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड पर खुले गार्बेज कैफे का प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Minister TS Singhdev)

ने बुधवार को उद्घाटन किया। वे उद्घाटन के दौरान प्लास्टिक वेस्ट लेकर पहुंचे थे।

पहले दिन पांच लोगों ने प्लास्टिक कचरा देकर किया भोजन

इस दौरान पहले ही दिन पांच लोग प्लास्टिक कचरा लेकर कैफे पहुंच गए। इन सभी ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव

See also  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन ने सांसद विजय बघेल को मसूर की टहरी खिलाकर अनशन समाप्त कराया, मंच से दिया नारा- भूपेश तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी

के साथ गार्बेज कैफे में भोजन भी किया। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि वह भोजन की क्वॉलिटी चेक करना

चाहते थे, जो काफी अच्छी है। उन्होंने इसे नगर निगम की बेहद सराहनीय पहल बताया। साथ ही कहा कि

इससे पूरे देश को एक संदेश जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।