नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग की आवाज तक सुनी गई है। साथ ही पुलिस की गाड़ी पर आग लगा दी गई। न्यूज एजेंसी एएऩआई (ANI) के अनुसार वकीलों और पुलिस के बीच झड़प के बाद कोर्ट का माहौल अफरा तफरी भरा हो गया।

 

विवाद पार्किंग को लेक हुआ था। जिस पर बहस इतनी बढ़ गई की उपद्रवियों ने पीसीआर वैन (PCR VAN) पर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि ये घटना तीसरी बटालियन और वकीलों के बीच हुई है तीसरी बटालियन (Third Battalion) कैदियों को कोर्ट लाने ले जाने का काम करती है। झड़प में एक वकील के गंभीर घायल होने की बात कही जा रही जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

See also  सिराज के 2 मैडन ओवर ने KKR के बल्लेबाजों का छुटाया पसीना, ये 5 प्लेयर्स बने RCB की बड़ी जीत के हीरो, देखें IPL POINTS TABLE भी