रायपुर। वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडे ने सोशल मीडिया (Social Media) में उनके नाम से चल रहे मैसेज को लेकर सिविल लाइन थाना में शिकायत की है.

पाण्डेय ने थाने में शिकायत में कहा है कि उन्हें एक पीडीएफ फाइल सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त हुई है

जिसमें एक लिफाफे की फोटोकॉपी और उनके नाम से एक याचिका (plea) थी, जो कि महाधिवक्ता सतीश वर्मा को भेजी गई थी.

लिफाफे में प्रेषक का नाम जीपी सिंह दर्ज है. लेकिन उस याचिका के अंत में हस्ताक्षर नहीं है. जो कि किसी और के द्वारा टाइप कराई गई है.

वाट्सअप में जो मैसेज चल रहा है उसके अनुसार मैं EOW  के मुखिया का मोहरा बनकर निलंबित IPS मुकेश गुप्ता के खिलाफ षड़यंत्र कर रहा हूं।

वीरेंद्र पांडे का कहना है कि इस तरह के कृत्य उन्हें बदनाम करने की एक साजिश है.

उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है

See also  Rafale fighter jet: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल राफेल में भरेंगी उड़ान, अंबाला एयरबेस से टेक ऑफ होगा विमान

शिकायत की कॉपी

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।