टीआरपी डेस्क। देश की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायेापिक के लिए परिणीति चोपड़ा जबरदस्त तकलीफ उठा रही हैं।

परिणीति अब 15 दिन तक स्टेडियम में ही रहने वाली हैं।

नवी मुंबई के रामसेठ ठाकुर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अपना ठिकाना बनाने वाली हैं।

दरअसल परिणीति चोपड़ा अपने घर से इस जगह शूट के लिए आने-जाने में काफी समय लग जाता है,

इस वजह वो अब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नजर आएगी।

बता दें कि स्टेडियम में ही रहने से परिणीति कम से कम पांच घंटे के सफर से बचेंगी।

साइना की बायोपिक के लिए चोपड़ा ने छह महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है।

बॉडी मैंटेन करने बहा रही पसीना

परिणीति चोपड़ा को रहने के लिए बेहद साधारण सा कमरा मिला है।

यहां रहने का फायदा केवल इसका वेन्यू के करीब होना है।

एक्ट्रेस को मेकर्स ने एक स्पेशल कुक भी दिया है क्योंकि उन्हें एथलीट बॉडी को बनाए रखना है ताकि साइना नेहवाल जैसा शरीर मैंटेन रहे।

See also  Corona Relief Package : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किया 8 राहत उपायों का एलान

ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया फर्स्ट लुक

आपको बता दें इस फिल्म से परिणीति का फर्स्ट लुक रिलिज हो चुका है।

परिणीति चोपड़ा इसमें बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल का रोल कर रही हैं।

वहीं इसी साल अप्रैल में परिणीति चोपड़ा ने इस बायोपिक को साइन की थी। तभी से परिणीति कड़ी ट्रेनिंग में जुटी हुई है ।

फिल्म के फर्स्ट लुक को साइना नेहवाल ने ही जारी किया था और अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे पोस्ट किया। तब साइना नेहवाल ने लिखा था ‘साथ में इस सफर को पूरा करेंगे, पूरी टीम को मेरी ओर से बधाइयां।’

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।