टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। एक तरफ तीस हज़ारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद

दिल्ली पुलिस के कर्मचारी अपना विरोध जाहिर कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर ट्रैफ़िक पुलिस ने बुधवार को

अपना फर्ज निभा कर ऐसी मिसाल कायम की जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

दरअसल एक ब्रेन डेड व्यक्ति का दिल निकालकर उसे एक अन्य बीमार व्यक्ति को लगाने के लिए

ट्रैफ़िक पुलिस ने गुरुग्राम सेक्टर 44 स्थित फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफएमआरआई) से

दिल्ली के वसंतकुंज फोर्टिस तक 31 मिनट में पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम फोर्टिस में ब्रेन डेड के शिकार एक 59 वर्षीय व्यक्ति का हृदय चिकित्सकों ने उसके शरीर से निकाला।

इसके बाद चिकित्सकीय निगरानी में हृदय को 8.22 बजे दिल्ली के लिए भेजा गया।

फोर्टिस की जोनल डॉयरेक्टर डॉ. ऋतु गर्ग ने बताया कि हमारे विशेषज्ञों ने

अपने अनुभव व प्रतिभा के दम पर दिल को गुडग़ांव से दिल्ली भेजने में सफलता हासिल की।

See also  दिल्ली सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए की सिफारिश, केंद्र को भेजे तीन डॉक्टरों के नाम

ये जीवन बचाने को लेकर काफी महत्वपूर्ण कदम रहा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।