मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और कर्ण सिंह भी बाहर

टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का पुनर्गठन किया गया है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से किए गए इस पुनर्गठन में कांग्रेस नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

बीते दिन MML सोसाइटी का नए सिरे से गठन हुआ। इसमें सोसायटी से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे,जयराम रमेश और कर्ण सिंह को हटा दिया गया है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह को एंट्री मिली है।

दरअसल, नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में बनाया गया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं। वहीं, प्रकाश जावड़ेकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसमें सदस्य हैं।

सोसाइटी का पुनर्गठन करते हुए इसमें टीवी पत्रकार रजत शर्मा, गीतकार प्रसून जोशी और राज्यसभा सदस्य स्वप्नदास गुप्ता सहित अन्य प्रमुख लोगों को शामिल किया गया है। इस सोसाइटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

.इन्हें मिली एंट्री

See also  आर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर ले जाई गईं लड़कियों से कराया गया देह व्यापार, छत्तीसगढ़ की 5 लडकियां पटना में बरामद

इस नई गठित सोसायटी के सदस्यों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल, सूचना-प्रसारण और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, वी मुरलीधरन और प्रह्लाद सिंह पटेल के अलावा आईसीसीआर अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, प्रसार भारती अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश शामिल हैं।

वहीं, नेहरू मेमोरियल सोसाइटी में अनिर्बान गांगुली, सच्चिनानंद जोशी, कपिल कपूर, लोकेश चंद्र, मकरंद प्रान्जपे, किशोर मकवाना, कमलेश जोशीपुरा, रिजवान कादरी को भी जगह दी गई है। आदेश में कहा गया है कि इन सभी सदस्यों का कार्यकाल पांच साल का होगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।