रायपुर। धान खरीदी को लेकर कांग्रेस जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली आवास तक कूच करने का ऐलान किया है

वहीं प्रदेश का भाजपा संगठन अब धान खरीदी के मामले में

कांग्रेस के घोषणा प़त्र का मुददा बना कर उसे छत्तीसगढ़ में ही घेरने को तैयार है।

भाजपा ने घोषणा की है कि 13 नवंबर भाजपा प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ जेल भरो आंदोलन करेगी।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया।

साथ ही 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी करने के चुनावी वादों पर कांग्रेस के संकल्प प़़त्र जला कर विरोध किया जाएगा।

बता दें कि कांग्रेस 13 नवंबर को दिल्ली कूच करेगी,

उसी दिन भाजपा प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ जेल भरो आंदोलन करेगी।

वादा खिलाफी पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र में इस बात का जिक्र किया था

See also  खुल गया 14 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता, हाईकोर्ट ने हटाई शिक्षक भर्ती पर लगी रोक

कि वो 2500 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी करेगी, लेकिन अब कांग्रेस इस मुद्दे पर आनाकानी कर रही है।

दो साल का बोनस देने की बात भी कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कही थी,

लेकिन बोनस के मुद्दे पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है।

वहीं चना की खरीदी 4900 और गन्ने की समर्थन मूल्य भी बढ़े दाम में करने की बात कही गयी थी,

लेकिन इस तमाम मुद्दों पर कांग्रेस सरकार चुप्पी साधे रखी है।

ब्लाकस्तर पर गिरफ्तारी देंगे भाजपा नेता

रमन सिंह ने कहा कि सरकार को वादा याद दिलाने के लिए भाजपा ने दो बड़े आंदोलन का फैसला लिया है।

10 नवंबर को मंडल स्तर तक किसानों के साथ भाजपा उनको घोषणा पत्र में किये वादों की याद दिलायेंगे और घोषणापत्र को जलायेंगे।

वहीं 13 नवंबर को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन किया जायेगा,

इस आंदोलन में हजारों की संख्या में किसानों के साथ भाजपा के पदाधिकारी अपनी गिरफ्तारी देंगे।

See also  55 की स्ट्राइक रेट से Kanhaiya Kumar के दम पर सीपीआई ने दिए बिहार में अपनी वापसी के संकेत, अपने ही खेमे से कांग्रेस को प्रदर्शन में पछाड़ डाला

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।