लंदन। भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की जमानत याचिका यूके की अदालत ने बुधवार को एक बार फिर खारिज कर दी।

नीरव ने कोर्ट में कहा कि अगर उसे भारत को प्रत्यर्पित किया जाता है तो वह आत्महत्या कर लेगा।

साथ ही उसने कहा कि उसे जेल में ‘तीन बार’ पीटा गया।

हालांकि इन सब दलीलों का अदालत पर कोई असर नहीं हुआ और उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

दो अरब डॉलर के धोखाधड़ी का है आरोप

बता दें कि 49 वर्षीय नीरव वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपने वकील हुगो कीथ क्यूसी के साथ आया था।

जमानत के लिए यह उसकी पांचवीं अपील थी। नीरव पंजाब नैशनल बैंक से जुड़े दो अरब डॉलर के धोखाधड़ी

और धनशोधन मामले में भारत को प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है।

कीथ ने दावा किया कि नीरव को वेंड्सवर्थ जेल में दो बार पीटा गया।

कीथ ने कहा कि अप्रैल और फिर हाल ही में मंगलवार को उसे पीटा गया।

See also  Chhattisgarh News: 23 की उम्र में निकालीं 19 सरकारी नौकरियां, अब राष्ट्रपति देंगी गोल्ड मेडल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।