रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ वासियों को देवउठनी एकादशी की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

भूपेश बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है

प्रदेश की जनता देवउठनी एकादशी को बहुत ही उत्साह और उमंग से मनाती है।

देवउठनी एकादशी को देव उत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, देवप्रबोधिनी एकादशी जैसे नामों से भी जाना जाता है।

मान्यता है कि इसी दिन देव चार महीने सोने के बाद जागते हैं।

और इस दिन भगवान शालीग्राम का तुलसी से धुमधाम से विवाह किया जाता है

यह दिन शुभ और मंगलकारी भी माना गया है।

हिन्दुओं में इसी दिन से सभी मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है।

श्री बधेल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आए ।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

See also  Breaking-24 जुलाई से 15 अगस्त के बीच हो सकती है CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, आज हो सकती है तारीखों की घोषणा