टीआरपी न्यूज/ मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति के 6 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद इसे होस्ट कर दादा साहेब फाल्के अवार्डी अमिताभ बच्चन द्वारा छात्रपति शिवाजी महाराज के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के बाद शिवसेना में उबाल गया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर #BoycottKBCSonyTV केम्पन में कोल्हापुर के शिवाजी पुतला चौक में

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अमिताभ बच्चन के खिलाफ नारेबाजी करके पोस्टर जलाए।

ये सारा बवाल शो में छत्रपति शिवाजी महाराज पर पूछे गए सवाल को लेकर हुआ।

बवाल मचने के बाद अब सोनी टीवी ने इस मामले पर ट्वीट कर माफी मांग ली है।

​​शिवसेना का कहना है कि इसीलिए अमिताभ बच्चन को माफी मांगनी चाहिए नहीं तो इससे बड़ा आंदोलन आने वाले दिनों में छेड़ा जाएगा।

क्या है पूरा मामला

हाल ही में केबीसी के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने मुगल बादशाह औरंगजेब से संबंधित सवाल किया।

See also  नए साल से रेल का सफर महंगा होगा , किराया बढ़ा, नई दरें 1 जनवरी से होंगी लागू

जिसमें सवाल था- इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?

इसके ऑप्शन थे- महाराणा प्रताप, राणा सांगा, महाराजा रंजीत सिंह और शिवाजी।

शो में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम सिर्फ शिवाजी के नाम से मेंशन किया गया।

लोगों का मानना है कि शो में ग्रेट छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम श‍िवाजी लिखकर उनका अनादर किया गया है।

कोल्हापुर के शिवसेना प्रमुख रवि किरण इंगवले ने कहा- 2 दिन पहले एक टीवी चैनल पर

कौन बनेगा करोड़पति प्रोग्राम में अमिताभ बच्चन ने छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम सिर्फ शिवाजी लिया है।

सोनी टीवी ने मांग ली माफी

सोनी टीवी ने लिखा-

‘असावधानी के कारण बुधवार के केबीसी एपिसोड के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम गलत ढंग से लिख दिया गया.

इसके लिए हमें पछतावा है.

हमने दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पिछले एपिसोड के लिए खेद व्यक्त किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  ब्रेकिंग: सीवर में दम घुटने से 4 की मौत, केबल की मरम्मत करने उतरे थे मजदूर