टीआरपी न्यूज/ प्रकासम जिले में ‘स्पंदना’ नाम का एक कार्यक्रम चल रहा था। ‘स्पंदना’ प्रोग्राम,

जिसमें आम लोग किसी भी तरह के क्राइम के बारे में पुलिस को जानकारी देते हैं। इसी समय एक

युवती, जिसकी उम्र 17 साल थी, वे वहां पहुंची। उसने एसपी सिद्धार्थ कौशल से शिकायत की।

उसने बताया कि सुमालता और येदुकोंदालु, वामसी कृष्णा और साईं रमेश रेड्डी, इन चारों ने उसे

नशीला पदार्थ दिया और उसका रेप भी किया।

 

शिकायत सुनते ही डीएसपी ने पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया। वहीं 6 नवंबर, 2019

को पुलिस सुमालता के घर गई। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। और घर की तलाशी ली गई, वहां उन्हें

एक सेक्स टॉयज से भरा बैग मिला।

 

इतने में ही येदुकोंदालु (जो सुमालता के साथ लिव-इन में रह रहा था) ने सीधे उस बिल्डिंग की तीसरी

मंजिल से छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई, लेकिन उसने मृत्यु

See also  MP Weather Alert: मानसून  की विदाई से पहले मप्र में झमाझम बारिश, कई जिलों में अलर्ट

से पहले केस से जुड़ी कुछ अहम बातें पुलिस को बताईं।

 

 

उसने बताया कि— सुमालता को सेम सेक्स के लोगों में रूचि थी। और इसीलिए वो दूसरी लड़कियों पर

सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करती थी। उनका यौन शोषण करती थी और लड़कों की तरह कपड़े भी

पहनती थी, जिससे लोगों को ये शक न हो कि वो एक महिला है।

 

अपको बता दें आरोपी वामसी, जो सिम बेचने का काम करता था, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उस पर आरोप है कि वो लड़कियों के मोबाइल नंबर सुमालता को देता था। जिसके बाद साईं रमेश रेड्डी

(चौथा आरोपी) कथित तौर लड़कियों को कॉल करता था। उन्हें घर पर बुलाता था और फिर सुमालता

उनका यौन शोषण करती थी।

 

बताया गया कि सुमालता और वामसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट,

अप्राकृतिक सेक्स और किडनैपिंग का केस भी दर्ज कर लिया गया है। 7 नवंबर को उन्हें कोर्ट में भी पेश

See also  New Education Policy : CBSE ने कक्षा 6 से 12वीं तक के कोर्स में किया बदलाव, कोडिंग और डाटा साइंस सीखेंगे स्टूडेंट्स

किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, येदुकोंदालु और

सुमालता लिव-इन में रह रहे थे। दोनों ने ही दो-दो शादियां की थीं, पर दोनों को ही छोड़ दिया और ये

दोनों साथ में रह रहे थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।