रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल में आयोजित गुरुनानक देव जी के 550वें

प्रकाश पर्व में शामिल हुए। उन्होंने गुरू ग्रन्थ साहिब में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुनानक देव महान संत थे जिन्होंने जीवन जीने की कला

सिखलाई। उन्होंने प्रेम, सदाचार, भाईचारा और समानता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने गुरुनानक देव के जीवन

से जुड़े प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरुनानक देव जी ने जो खरा सौदा किया वही आज लंगर के रूप में

प्रसिद्ध है।

 

मुख्यमंत्री ने सिख समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिख समाज की पहचान एक जिंदा दिल कौम के रूप में

है। हर परिस्थिति में कैसे खुश रहा जा सकता है उनसे सीखा जा सकता है। इस अवसर पर गुरूदारा प्रमुख

See also  CG News : सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी और विस्फोट करने वाले 4 माओवादी गिरफ्तार

दिलीप सिंह होरा, विधायक कुलदीप जुनेजा, कृपाल सिंह होरा, निरंजन सिंह खनूजा, इन्द्रजीत सिंह छावड़ा और

प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का शॉल, श्रीफल और सरोपा भेंट कर स्वागत किया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।