रायपुर/नई दिल्ली। भाजपा मुख्यालय से झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग को जो सूची जारी

की गई है। उनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह को जगह नहीं मिली। बता दें कि डा रमन सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

 

छत्तीसगढ़ का पड़ोसी राज्य होने की वजह से छत्तीसगढ़ में 15 साल से काबिज भाजपा सरकार की नीतियों

का सीधा असर झारखंड के सीमावर्ती विधानसभा क्षत्रों पर पड़ना स्वाभाविक है, बावजूद इसके 15 साल से

भाजपा का चेहरा रहे रमन सिंह को भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किए जाने से भाजपा

की सियासत में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वहीं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम  का नाम स्टार प्रचारकों

की सूची में शामिल किया गया है।

 

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं मिली थी। गुजरात और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में

See also  BIG BREAKING : स्मार्ट सिटी के कार्यों की जांच करेगी स्वतंत्र एजेंसी, भ्रष्टाचार के खुलासे की भाजपा को उम्मीद

केवल सांसद सरोज पांडेय को ही शामिल किया गया था।

 

इन खबरों के बीच अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव

में भाजपा को मिली करारी हार की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह का कद घट गया है।

 

आपको याद होगा कि लोक सभा चुनाव में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा आल कमान को सौंपी गई सूची को इसी

वजह से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रिजेक्ट कर दिया था, वहीं सभी पुराने चेहरों को बदलकर नए चेहरों को

मैदान में उतारा गया था। जिसके परिणाम लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली बंपर जीत के रूप

में सामने आया।

 

 

देखें पूरी लिस्ट…

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Chhattisgarh Police Transfer List: ASP और DSP अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किए आदेश